रांची: नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ एकजुट हुए अपर बाजार के व्यापारी, 12 बजे तक बंद रहीं दुकानें

Ranchi: नगर निगम द्वारा भवन नक्शा, पार्किंग व्यवस्था और कथित अवैध निर्माण को लेकर जारी नोटिसों के विरोध में बुधवार को अपर...

Ranchi
अपर बाजार

Ranchi: नगर निगम द्वारा भवन नक्शा, पार्किंग व्यवस्था और कथित अवैध निर्माण को लेकर जारी नोटिसों के विरोध में बुधवार को अपर बाजार के व्यापारियों ने सांकेतिक बंद रखा. सुबह से दोपहर 12 बजे तक अधिकांश दुकानें बंद रहीं.

व्यापारियों ने जताई नाराजगी

व्यापारियों का कहना है कि बिना पर्याप्त समय और वैकल्पिक व्यवस्था दिए कार्रवाई की जा रही है, जिससे व्यापार और रोजगार प्रभावित हो सकता है. उन्होंने प्रशासन से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की मांग की.

जाम और पार्किंग को बताया बड़ी समस्या

व्यवसायियों ने कहा कि अपर बाजार में जाम और पार्किंग की समस्या लंबे समय से बनी हुई है. उनका आरोप है कि इन समस्याओं का स्थायी समाधान करने के बजाय केवल नोटिस जारी किए जा रहे हैं.

ALSO READ: लोहरदगा: छात्रों का साल बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा, JPSC परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी होगी- सांसद सुखदेव भगत

नगर निगम का पक्ष

नगर निगम का कहना है कि अनियोजित निर्माण, अतिक्रमण और पार्किंग की कमी से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है. इसलिए नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है और सभी प्रतिष्ठानों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *