रांचीः राज्य के 15 जिलों में बालू घाटों के नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. नौ जिलों देवघर, सरायकेला-खरसावां, पलामू, सिमडेगा, गढ़वा, पश्चिम सिंहभूम, कोडरमा, गिरिडीह और लोहरदगा में नीलामी की प्रक्रिया जारी है.

इस हिसाब से 15 जिलों में 298 घाटों की नीलामी पूरी पूरी कर ली गई है. वहीं 146 घाटों की नीलामी की प्रक्रिया चल रही है. बताते चलें कि राज्य में 444 बालू घाट हैं.

