Click Here
Click Here
Click Here

ईडी ने 45 करोड़ के घोटाले का आरोपी अजय अग्रवाल रांची के एक होटल से किया गिरफ्तार

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी और रियल एस्टेट निवेश घोटाले के मुख्य आरोपी अजय...

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी और रियल एस्टेट निवेश घोटाले के मुख्य आरोपी अजय अग्रवाल को रांची के प्रसिद्ध होटल कैपिटल हिल से गिरफ्तार कर लिया है. सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर निवासी अजय अग्रवाल पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप हैं. सूत्रों के अनुसार, अजय अग्रवाल की गिरफ्तारी झारखंड हाईकोर्ट के सख्त निर्देश के बाद की गई है. गिरफ्तारी के तुरंत बाद ईडी की टीम उसे लेकर आदित्यपुर के लिए रवाना हो गई. जमशेदपुर में ईडी के अधिकारी उससे पूछताछ करेंगे, जहां इस घोटाले से जुड़े कई अन्य अहम सुराग मिलने की संभावना है.

क्या है पूरा मामला?

अजय अग्रवाल पर मुख्य रूप से दो बड़े आरोप है. अजय अग्रवाल पर आरोप है कि उसने रियल एस्टेट में निवेश के नाम पर आकर्षक रिटर्न का झांसा देकर आम लोगों और निवेशकों से लगभग 45 करोड़ की भारी-भरकम राशि जुटाई. पैसे वसूलने के बाद वह फरार हो गया था, जिसके बाद कई पीड़ितों ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जांच में यह बात सामने आई है कि अजय ने जीएसटी चोरी के जरिए भी सरकार को बड़ी चपत लगाई है.
ईडी की शुरुआती जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जांच एजेंसियों के मुताबिक, अजय अग्रवाल ने जीएसटी घोटाले से अर्जित काली कमाई को ही ठिकाने लगाने के लिए उसे रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश किया था.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *