दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर पलामू में भव्य आयोजन, कोयल रिवर फ्रंट पर स्थापित होगी प्रतिमा

palamu : पुरे झारखंड मे कल मनेगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि.पलामू मे भी झारखंड मुक्ति मोर्चा पलामू जिला अध्यक्ष...

palamu : पुरे झारखंड मे कल मनेगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि.पलामू मे भी झारखंड मुक्ति मोर्चा पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा की अध्यक्षता में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. आयोजन को लेकर मेदिनीनगर स्थित कोयल रिवर फ्रंट और टाउन हॉल के समीप कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया.

जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने बताया कि

​JMM जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत सुबह 11:30 बजे से होगी, जो दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी. इस दौरान दिशोम गुरु जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि चिन्हित स्थल पर गुरु जी की प्रतिमा लगाने का कार्य भी प्रक्रियाधीन है, यद्यपि प्रतिमा स्थापना में थोड़ा विलंब हो रहा है लेकिन जल्द ही प्रतिमा स्थापित कर दी जाएगी.

​श्रद्धांजलि सभा के पश्चात दोपहर 12:30 बजे से परिचर्चा सत्र आयोजित किया जाएगा. इस सत्र में विशेष रूप से विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है. परिचर्चा का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवन संघर्ष, उनके बुलंद तेवर और पृथक झारखंड राज्य निर्माण के लिए चलाए गए ऐतिहासिक आंदोलनों के बारे में विस्तार से अवगत कराना है.

जिला अध्यक्ष ने कहा कि

दोपहर के बाद श्रद्धालुओं और आमजनों के लिए महाप्रसाद (लंगर) की व्यवस्था की गई है, जिसके बाद गुरु जी के जीवन और झारखंड आंदोलन पर आधारित सांस्कृतिक और भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन होगा. ​जिला अध्यक्ष ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के लंबे संघर्ष, त्याग और उनके परिवार की कुर्बानियों की बदौलत ही आज झारखंड एक अलग राज्य के रूप में स्थापित हो पाया है. उनके विचार और आदर्श हमेशा राज्यवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे.

Also Read : Junior National Hockey Championship: दिल्ली को हराकर झारखंड क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *