Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

लोहरदगा: शुभम साहू के परिजनों से मिले झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद

Lohardaga: पतराटोली स्थित दिवंगत युवा व्यवसायी शुभम साहू के आवास पर झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद पहुंचे और परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना...

लोहरदगा
झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद

Lohardaga: पतराटोली स्थित दिवंगत युवा व्यवसायी शुभम साहू के आवास पर झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद पहुंचे और परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

36 घंटे में गिरफ्तारी की सराहना

मोजम्मिल अहमद ने शुभम साहू हत्याकांड में लोहरदगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि घटना के 36 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी सराहनीय है. उन्होंने पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी सहित पूरी टीम को बधाई दी.

अपराधियों को मिले कड़ी सजा

उन्होंने कहा कि केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि आरोपियों को शीघ्र और कड़ी सजा मिलना भी जरूरी है. ऐसे अपराधों पर कठोर कार्रवाई से समाज में कानून का भय बना रहता है और अपराध पर अंकुश लगता है.
ALSO READ: पेपर लीक आंदोलन के बाद 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से मोहन भागवत करेंगे बड़ा संवाद, युवाओं पर टिकी देश की नजर

कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस दौरान झामुमो के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने शुभम साहू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *