पलामू: रतनाग गांव में पुलिस की छापेमारी, दो देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद

Palamu: पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पांडु थाना क्षेत्र के रतनाग गांव में छापेमारी कर दो देशी कट्टा, पांच...

छापेमारी के दौरान बरामद देशी कट्टा, कारतूस एवं अन्य सामान
छापेमारी के दौरान बरामद देशी कट्टा, कारतूस एवं अन्य सामान

Palamu: पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पांडु थाना क्षेत्र के रतनाग गांव में छापेमारी कर दो देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, दो खोखा, आठ हजार रुपये नकद और दो काले गमछे बरामद किए हैं. पुलिस को देखते ही आरोपी फरार होने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

पुलिस को देखते ही फरार हुआ आरोपी

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गांव के अमित कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह (पिता बालमुकुंद सिंह) के पास अवैध हथियार होने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके आधार पर पुलिस बल ने उसके घर पर दबिश दी. पुलिस को दूर से देखकर अमित कुमार सिंह भागने लगा. पुलिस बल द्वारा पीछा किए जाने के बावजूद वह चकमा देकर फरार हो गया.

तलाशी में बरामद हुए हथियार और कारतूस

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के पिता बालमुकुंद सिंह की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराते हुए कमरे की सघन तलाशी ली. तलाशी के दौरान दीवान पलंग के सिरहाने बने बॉक्स में रखे एक प्लास्टिक बैग से हथियार और कारतूस बरामद हुए. पुलिस ने सभी सामानों की विधिवत जब्ती सूची बनाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा फरार आरोपी की तलाश जारी है.

ALSO READ: जेपीएससी परीक्षा विवाद: रांची में छात्र आंदोलन जारी, आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टर की टीम रख रही निगरानी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *