चाईबासा में 4 अगस्त को होगा झारखंड आंदोलन के महानायक एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण

Chaibasa: झारखंड आंदोलन के महानायक एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण 4 अगस्त 2026 को चाईबासा के टाटा बाईपास...

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की तैयारियां
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की तैयारियां

Chaibasa: झारखंड आंदोलन के महानायक एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण 4 अगस्त 2026 को चाईबासा के टाटा बाईपास चौक पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में किया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की जिला समिति एवं कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

बड़ी संख्या में शामिल होंगे नेता और कार्यकर्ता

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में JMM के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के शामिल होने की संभावना है. इस अवसर पर टाटा बाईपास चौक को “दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक” के नाम से जाना जाएगा. यह जानकारी JMM जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है.

उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड की पहचान, जल-जंगल-जमीन और आदिवासी-मूलवासी अधिकारों की रक्षा के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया. अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उनकी प्रतिमा की स्थापना उनके संघर्ष, विचार और ऐतिहासिक योगदान के प्रति सम्मान और श्रद्धांजलि का प्रतीक है.

कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

पार्टी की ओर से जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों से कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है. JMM नेताओं ने कहा कि 4 अगस्त का दिन पश्चिमी सिंहभूम और पूरे झारखंड के लिए गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक दिन होगा.

मौके पर जिले के सभी वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक बहादुर उरांव, झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो, जिला परिषद अध्यक्ष, दोनों नगर परिषद अध्यक्ष, सदर अंचल के सभी मानकी-मुंडा, झारखंड आंदोलनकारी समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित रहेंगे.

ALSO READ: पलामू: रतनाग गांव में पुलिस की छापेमारी, दो देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *