झारखंड में त्योहारों पर सुरक्षा सख्त: DGP तदाशा मिश्र ने ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर दिए कड़े निर्देश

रांची: झारखंड में आगामी त्योहारों ईद, सरहुल और रामनवमी के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए राज्य पुलिस ने कमर...

रांची: झारखंड में आगामी त्योहारों ईद, सरहुल और रामनवमी के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए राज्य पुलिस ने कमर कस ली है. मंगलवार को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में डीजीपी तदाशा मिश्र ने एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. इस बैठक में राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए.

ड्रोन से निगरानी और सोशल मीडिया पर पैनी नजर

डीजीपी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी जिलों के एसएसपी,एसपी को निर्देश दिया धार्मिक स्थलों और जुलूस के मार्गों की निगरानी ड्रोन और CCTV कैमरों के जरिए की जाएगी.

साथ ही अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. किसी भी भ्रामक खबर का तुरंत सत्यापन कर उसका खंडन करने को कहा गया है. असामाजिक तत्वों और पुराने उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखते हुए उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं.

Also Read: रांची: होटल टीटोस कर्मचारी हत्याकांड का खुलासा, प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह का गठबंधन, पुलिस मुठभेड़ के बाद 4 शूटर गिरफ्तार

संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता

बैठक में उन जिलों पर विशेष चर्चा हुई जहां पूर्व में सांप्रदायिक घटनाएं घट चुकी हैं. डीजीपी ने निर्देश दिया कि ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाए. साथ ही, जुलूस के मार्गों का भौतिक सत्यापन करने और वहां पर्याप्त रोशनी व पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है.

महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर जोर

डीजीपी ने त्योहारों के दौरान महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही. इसके अलावा अवैध शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध सघन छापेमारी का अभियान चलाने के निर्देश दिए गए. हॉट-स्पॉट चिन्हित कर वहां विशेष गश्ती दल तैनात करने को कहा गया. साथ ही पेंडिंग वारंट और कुर्की-जब्ती के मामलों का त्वरित निष्पादन करने के निर्देश दिए गए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *