Koderma: ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को रेलवे स्टेशन और जिला मुख्यालय तक बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में शुक्रवार को जयनगर प्रखंड के परसाबाद रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी सेवा की शुरुआत की गई. इस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. बस सेवा का शुभारंभ स्थानीय मुखिया रेखा देवी ने पूजा-अर्चना, नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी सेवा को ग्रामीणों के लिए लाभकारी पहल बताया.
कई गणमान्य लोग और ग्रामीण रहे मौजूद
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे परसाबाद रेलवे स्टेशन से खुलेगी. यह बस तेतरौन, मतौनी, तुड़मी, नईटांड़, बेको, बगड़ो, डोमचांच और कोडरमा होते हुए झुमरी तिलैया तक जाएगी. इस सेवा से रेलवे यात्रियों के अलावा छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों और ग्रामीणों को कम खर्च में सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा की सुविधा मिलेगी. इस मौके पर झामुमो नेता महावीर यादव, पूर्व मुखिया हिंदकिशोर राम, शिव नारायण यादव, श्रीकांत यादव, संतोष कसेरा, पप्पू शाह समेत कई गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे.

ALSO READ: इमाम हुसैन की शहादत सत्य और इंसानियत की अमर मिसाल : सीएम


