Click Here
Click Here
Click Here

रोमानिया से सीखेगा झारखंड चुनाव प्रबंधन, दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विदेश दौरे को मिली मंजूरी

Ranchi: झारखंड में चुनावी व्यवस्था को और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार ने अहम कदम उठाया है. राज्य सरकार ने दो...

Ranchi: झारखंड में चुनावी व्यवस्था को और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार ने अहम कदम उठाया है. राज्य सरकार ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को चुनाव प्रबंधन और तकनीकी व्यवस्था का अध्ययन करने के लिए रोमानिया भेजने की मंजूरी दे दी है. वित्त विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.

दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा रोमानिया 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बनने वाले दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार और वित्त विभाग के अपर सचिव कर्ण सत्यार्थी शामिल हैं. दोनों अधिकारी 4 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में चुनावी प्रणाली, मतदान प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक तकनीक और चुनाव प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करेंगे.

अनुभवों का होगा संस्थागत आदान-प्रदान

सरकार का कहना है कि इस अध्ययन दौरे का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया में बेहतर तकनीक अपनाने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच संस्थागत अनुभवों का आदान-प्रदान करना है. दौरे से लौटने के बाद इन अनुभवों का उपयोग राज्य की चुनावी व्यवस्था को और मजबूत बनाने में किया जाएगा.

Read Also: रिम्स की अजब प्रेम की गजब कहानी, कुर्सी हिलती है, बंगला बदलता है, पर व्यवस्था वहीं खड़ी रहती है

लौटने के बाद चुनावी व्यवस्था में होगा इस्तेमाल

मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलने के बाद वित्त विभाग ने यात्रा को हरी झंडी दी है. आदेश के अनुसार यात्रा, ठहरने और भोजन का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी, जबकि दैनिक भत्ता भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के निर्धारित नियमों के अनुसार दिया जाएगा. आदेश की प्रति संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *