Gumla: विकास भारती बिशुनपुर के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल सिंह का मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे ब्रेन हेमरेज के कारण रांची रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे बिशुनपुर प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई. अनिल सिंह वर्ष 1986 से विकास भारती से जुड़े हुए थे और उन्होंने संस्था के सामाजिक एवं विकास कार्यों में लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई.

राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जताया शोक
अनिल सिंह के निधन पर पद्मश्री अशोक भगत, महेंद्र भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव, भिखारी भगत समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया. लोगों ने कहा कि अनिल सिंह के निधन से सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.

