Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

लातेहार: पहली बार होगा सार्वजनिक श्री गणेश महोत्सव, 8 फीट की भव्य प्रतिमा बनेगी आकर्षण का केंद्र

Latehar: मां उग्रतारा की आध्यात्मिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध चंदवा इस वर्ष पहली बार पांच दिवसीय सार्वजनिक श्री गणेश पूजा महोत्सव...

Shri Ganesh Mahotsav
Latehar: Public Shri Ganesh Mahotsav to be held for the first time

Latehar: मां उग्रतारा की आध्यात्मिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध चंदवा इस वर्ष पहली बार पांच दिवसीय सार्वजनिक श्री गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन करेगा. इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर रविवार को धोबी टोला स्थित महावीर मंडल प्रांगण में आयोजन समिति की दूसरी बैठक आयोजित की गई. बैठक में नगर के गणमान्य लोगों और श्रद्धालुओं ने महोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया. समिति के निर्णय के अनुसार महोत्सव के दौरान भगवान श्री गणेश की 8 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी.

सुभाष चौक से इंदिरा गांधी चौक तक ध्वनि विस्तारक यंत्र (साउंड सिस्टम) की व्यवस्था की जाएगी, जिससे पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बनेगा. पूजा के पांचों दिन मध्य आरती, महाप्रसाद वितरण तथा विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. समिति का उद्देश्य धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सामाजिक समरसता, भाईचारा और आपसी एकता को भी बढ़ावा देना है.

सर्वसम्मति से समिति का गठन

बैठक में सार्वजनिक श्री गणेश पूजा आयोजन समिति का गठन किया गया. राजेंद्र यादव को अध्यक्ष, सौरभ श्रीवास्तव को सचिव, चंद्रभूषण केसरी एवं संजीव आजाद को सह सचिव, विजय साहू (जीएस फार्मा) को कोषाध्यक्ष, शिव केसरी को सह कोषाध्यक्ष तथा रवि पांडुरंगा को संयोजक बनाया गया. इसके अलावा आनंद वर्मा, आनंद कनोडिया, विभूति नाथ सिंह, रमेश प्रसाद और राजेश विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई.

नगरवासियों से सहयोग की अपील

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि यह आयोजन चंदवा के धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास में नया अध्याय जोड़ेगा. इस अवसर पर नीरज शर्मा, हिमांशु सिंह, प्रमोद चौधरी, मनीष गुप्ता, मिथिलेश कुमार, रिंकू कुमार, दारा सिंह, संटु गुप्ता, मोहिनीश कुमार, मनोज कुमार, शेखर सुमन, विवेक कुमार, दीपक कुमार, आनंद कुमार, विक्की चौधरी, शुभम चौधरी, वेदांत अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे. समिति ने नगरवासियों से महोत्सव को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की.

ALSO READ: गुरुजी की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने किया याद, विरासत और झारखंड आंदोलन को किया नमन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *