Palamu: पुलिस और गैंगस्टर सुनील सिंह के गिरोह के बीच बीते कल हुई मुठभेड़ (एनकाउंटर) में मारे गए गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का शव आज उसके पैतृक गांव पथरा पहुंचा. बताते चलें कि हुसैनाबाद थाना क्षेत्र स्थित पथरा गांव में शव के पहुंचते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. किसी भी अप्रिय घटना या कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए गांव में भारी संख्या में स्थानीय पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. परिजनों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा. फिलहाल इलाके में पुलिस स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है.



