Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

E20 पेट्रोल के विरोध में AAP का प्रदर्शन, केजरीवाल का मार्च बीच रास्ते में रोका

New Delhi: E20 पेट्रोल के विरोध में आम आदमी पार्टी ने राजधानी में प्रदर्शन किया. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कार्यकर्ताओं...

New Delhi: E20 पेट्रोल के विरोध में आम आदमी पार्टी ने राजधानी में प्रदर्शन किया. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन मार्च निकालते हुए पीएस हाउस की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने फिरोज शाह रोड पर उन्हें रोक दिया.

पुलिस का पक्ष

दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस मार्च के लिए पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी. इसी वजह से सुरक्षा व्यवस्था और नियमों का हवाला देते हुए मार्च को आगे बढ़ने से रोक दिया गया.

क्या है E20 पेट्रोल

E20 ईंधन में 20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल का मिश्रण होता है. केंद्र सरकार का कहना है कि इससे कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटेगी, किसानों को लाभ मिलेगा और प्रदूषण में भी कमी आएगी.

विरोध की वजह

हालांकि, E20 को लेकर विरोध भी तेज हो गया है. विरोध करने वालों का दावा है कि इससे कई वाहनों का माइलेज कम हो रहा है और पुराने वाहनों के रखरखाव पर अतिरिक्त खर्च बढ़ सकता है.

Also Read: भारत समेत 60 देशों पर लगाए गए टैरिफ को लेकर अमेरिका में विवाद, कोर्ट पहुंचा मामला

सरकार का पक्ष

हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में कहा था कि E20 के इस्तेमाल से कुछ वाहनों की फ्यूल एफिशिएंसी में 2 से 6 प्रतिशत तक कमी आ सकती है. उन्होंने यह भी बताया था कि 2005 से 2016 के बीच बने कुछ BS-3 वाहनों में E20 के उपयोग के लिए कुछ पुर्जों में बदलाव की जरूरत पड़ सकती है. हालांकि, उपलब्ध अध्ययनों में वाहन के प्रदर्शन पर कोई बड़ा नकारात्मक प्रभाव सामने नहीं आया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *