News Wave Desk: देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया 3-in-1 सर्विस पैक लॉन्च किया है. इस नए पैक में कंपनी अपने यूजर्स को ब्रॉडबैंड इंटरनेट के साथ-साथ लाइव टीवी चैनल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स का कॉम्बिनेशन दे रही है. यानी कि यूजर्स को इंटरनेट के साथ टीवी और OTT देखने के लिए अलग-अलग पैक लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी, सब कुछ एक ही पैक में मिल जाएगा. इस पैक को लेकर जियो का दावा है, कि ये नए पैक अलग-अलग TV और Wi-Fi प्लान्स लेने के मुकाबले ज्यादा किफायती साबित होंगे.

Jio के नए 3-in-1 प्लान में क्या-क्या मिलेगा?
फिलहाल कंपनी ने अपने नए पैक मको दो ऑप्शंस में पेश किया है, जिससे ग्राहक अलग-अलग वैलिडिटी और स्पीड के हिसाब से प्लान सेलेक्ट कर सकते हैं. इसमें-

पहला प्लान: 2+1 महीने की वैलिडिटी यानी पूरे 3 महीने इंटरनेट, टीवी और OTT बेनेफिट्स. इस प्लान की कीमत कंपनी ने 2,122 रुपये रखी है. महीने के हिसाब से देखा जाए तो हर महीने यूजर्स के करीब 707 रुपये खर्च होंगे. इस प्लान में यूजर्स को 100 Mbps की फास्ट ब्रॉडबैंड स्पीड, 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और 12 पॉप्युलर OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा. यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है, जिन्हें घर पर फास्ट इंटरनेट के साथ ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और वर्क फ्रॉम होम जैसे काम करने होते हैं.

दूसरा प्लान: 3+1 महीने की वैलिडिटी यानी पूरे 4 महीने तक आराम से यूजर्स 30 Mbps Wi-Fi स्पीड, 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और 12 OTT ऐप्स का फायदा उठा सकते हैं. इस प्लान की कीमत 2,222 रुपये रखी गई है. इस प्लान की खासियत यह है कि इस प्लान को सेलेक्ट करने से यूजर्स को हर महीने करीब 555 रुपये का खर्च आएगा. हालांकि, इसमें पहले वाले प्लान के मुकाबले कम इंटरनेट स्पीड मिलेगा. लेकिन TV और OTT के फायदे पहले प्लान जैसे ही हैं.
Jio का नया TV-Only प्लान
सिर्फ टीवी और एंटरटेनमेंट की सुविधा चाहने वाले यूजर्स के लिए भी जियो ने नया प्लान लॉन्च किया है, जिसका नाम TV-only प्लान है. कंपनी ने इसकी कीमत 2000 रुपये रखी है और इसमें यूजर्स को 5 महीने की वैलिडिटी मिलेगी. यानी कि हर महीने का खर्च लगभग 400 रुपये. इस प्लान में यूजर्स को 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स, 200 से ज्यादा HD चैनल और 5 से ज्यादा क्षेत्रीय भाषाओं में चैनल्स मिलेंगे.
इस प्लान में यूजर्स को 2 महीने की वैलिडिटी वाला पैकेज भी मिलेगा, जिसकी कीमत 1000 रुपये है. हालांकि, इस प्लान के लिए यूजर्स को 200 रुपये का सेटअप चार्ज देना होगा.
Jio Wi-Fi Only प्लान भी हुए पेश
इंटरनेट कनेक्शन चाहने वाले यूजर्स के लिए भी कंपनी ने नया प्लान पेश किया है. इस नए प्लान का नाम Wi-Fi-only प्लान है. इस प्लान में यूजर्स को 2 ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें-
100 Mbps Wi-Fi प्लान
इस प्लान की कीमत 3000 रुपये है और इसकी वैलिडिटी 5 महीने की है. इस प्लान में यूजर्स को हर महीने करीब 600 रुपये का खर्च पड़ेगा. इस प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें 100 Mbps हाई-स्पीड इंटरनेट मिलेगा. वहीं, यूजर्स इस प्लान को 2 महीने के लिए 1500 रुपये में ले सकते हैं. हालांकि, इसमें 300 रुपये सेटअप चार्ज का यूजर्स को देना होगा.
30 Mbps Wi-Fi प्लान
वहीं, अगर आपको 100 Mbps वाला प्लान नहीं चाहिए, तो फिर आपक 30 Mbps वाला प्लान ले सकते हैं. इस में 5 महीने की वैलिडिटी मिलेगी. इसकी कीमत 2,200 रुपये है और हर महीने का खर्च लगभग 450 रुपये पड़ेगा.
अगर आप इस प्लान को 2 महीने के लिए लेना चाहते हैं, तो आपको 1,100 रुपये का खर्च पड़ेगा.
आपके लिए कौन-सा सही?
अगर आपको एक ही प्लान में इंटरनेट के साथ-साथ टीवी और OTT का मजा चाहिए, तो फिर आपके लिए 2,222 रुपये वाला 3-in-1 प्लान सही है. क्योंकि, इस प्लान में आपको 4 महीने तक ब्रॉडबैंड इंटरनेट के साथ 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और 12 OTT ऐप्स का फायदा मिलेगा. वहीं, अगर आप सिर्फ टीवी वाला या सिर्फ इंटरनेट वाला प्लान चाहते हैं, तो फिर आप अपने जरूरत के हिसाब से प्लान का चुनाव कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: जुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 29.88 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेनदेन

