Chennai: तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन एक कथित विवादित टिप्पणी को लेकर कानूनी और राजनीतिक विवाद में घिर गए हैं. अभिनेत्री तृषा को लेकर दिए गए कथित बयान के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.

क्या बोले स्टालिन
हिरासत में लिए जाने के बाद उदयनिधि स्टालिन ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने कोई गलत बात नहीं कही और न ही किसी का नाम लिया. उन्होंने पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित कार्रवाई बताया और कहा कि वह इस मुद्दे पर अधिक टिप्पणी नहीं करना चाहते.
FIR दर्ज
पुलिस ने उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. हिरासत में ले जाते समय भी उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को प्रतिशोधात्मक बताया.
हाईकोर्ट पहुंचे
मामले में गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए उदयनिधि स्टालिन ने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है. इस याचिका पर आज सुनवाई होनी है.

क्या है पूरा मामला
यह विवाद कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान सामने आया. रैली में मौजूद कुछ लोगों ने अभिनेत्री तृषा के नाम के नारे लगाए. आरोप है कि इसी दौरान उदयनिधि स्टालिन ने भीड़ की ओर प्रतिक्रिया देते हुए कथित तौर पर द्विअर्थी और आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया.


