Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: सोशल मीडिया पर जिहाद फैलाने के आरोप में युवक-युवती गिरफ्तार, हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद

Koderma: पुलिस अधीक्षक, कोडरमा को आतंकवाद निरोधी दस्ता, झारखंड रांची के माध्यम से गोपनीय सूचना मिली थी कि ग्राम माधोपुर, थाना-सतगावां के...

Koderma: Young man and woman arrested for spreading jihad on social media, weapons and objectionable material recovered

Koderma: पुलिस अधीक्षक, कोडरमा को आतंकवाद निरोधी दस्ता, झारखंड रांची के माध्यम से गोपनीय सूचना मिली थी कि ग्राम माधोपुर, थाना-सतगावां के दो लोग सोशल मीडिया के जरिए देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं. सूचना के आधार पर पु0नि0 विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने सोमवार को माधोपुर गांव में अरसद महफूज, उम्र 21 वर्ष, पिता जहांगीर के घर पर छापेमारी की.

क्या बरामद हुआ?

पुलिस ने अरसद के कमरे से मोबाइल, टैब, देशी पिस्टल, बुलेटप्रूफ जैकेट, ट्राईपॉड सहित अन्य सामान बरामद किया. जांच में उसके मोबाइल और टैब में कई आपत्तिजनक इंस्टाग्राम आईडी मिलीं. इन अकाउंट्स से जिहाद के समर्थन में भड़काऊ ऑडियो-वीडियो और पोस्ट शेयर किए जा रहे थे. वह कई व्हाट्सएप ग्रुप का भी सक्रिय सदस्य था, जिनमें पाकिस्तान के नंबर भी जुड़े थे. पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसकी सहयोगी शाहीन परवीन उर्फ मुस्कान, उम्र 21 वर्ष, पिता जसीम भी इसमें शामिल है. पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों की मदद से उसे भी गिरफ्तार किया. उसके पास से मोबाइल और वीडियो कैमरा बरामद हुआ, जिसमें आपत्तिजनक कंटेंट मिला. दोनों के फोन से जंगल में सैन्य-शैली की ट्रेनिंग लेते हुए फोटो-वीडियो भी मिले.

पुलिस का बयान

पुलिस के अनुसार दोनों मिलकर एक बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, जो आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा थी. दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट, IT एक्ट और UAPA की विभिन्न धाराओं के तहत सतगावां थाना में कांड संख्या-61/2026 दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है. मामले की आगे जांच की जा रही है.

गिरफ्तार अभियुक्त

  • अरसद महफूज, उम्र-21 वर्ष, पिता-जहांगीर, ग्राम-माधोपुर, थाना-सतगावां
    शाहीन परवीन उर्फ मुस्कान, उम्र-21 वर्ष, पिता-जसीम, ग्राम-माधोपुर, थाना-सतगावां निवासी शामिल है.
  • अभियुक्त शाहीन परवीन उर्फ मुस्कान के पास से बरामद
  • Infinix Note-10 कम्पनी का Android Mobile -01
    Redmi कम्पनी का Android Mobile -01
    Canon कम्पनी का Video Camera -01

छापामारी दल में उपस्थित थे 

1. पु0नि0 विनय कुमार, पु0नि0–सह थाना प्रभारी, तिलैया2. पु0अ0नि0 बब्लु कुमार, थाना प्रभारी, सतगांवा .
3. पु0अ0नि0 शशिभूषण कुमार, थाना प्रभारी, चन्दवारा .
4. पु0अ0नि0 नवीन कुमार, तकनीकी शाखा प्रभारी .
5. म0पु0अ0नि0 पिंकी रानी, तिलैया थाना .
6. पु0अ0नि0 नन्दकिशोर तिवारी, तिलैया थाना .
7. सशस्त्र बल एवं तकनीकी शाखा के आरक्षी शामिल थे.

ALSO READ : JPSC-JSSC Protest: EWS को लकेर भी हुई है गड़बड़ी, दूसरे राज्यों में लाभ लेने वालों को झारखंड में नौकरी मिलने की CID कर रही पड़ताल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *