Palamu: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र की प्रारूप मतदाता सूची बुधवार, 5 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी. इस संबंध में अंचलाधिकारी सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी जागो महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित समय पर प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी.

निर्धारित अवधि के भीतर मतदाता कर पाएगें सुधार
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के प्रकाशन के दौरान सभी संबंधित मतदान केंद्रों पर बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. मतदाता अपने नाम, पता एवं अन्य विवरण का मिलान कर सकेंगे. यदि किसी मतदाता का नाम छूट गया हो अथवा किसी प्रकार की त्रुटि हो, तो निर्धारित अवधि के भीतर दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत की जा सकेगी.

मतदाताओं से अपील समय रहते दावा एवं आपत्ति दर्ज कराएं
अंचलाधिकारी सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची का अवलोकन करें तथा आवश्यक होने पर समय रहते दावा एवं आपत्ति दर्ज कराएं, ताकि अंतिम मतदाता सूची में सही विवरण शामिल किया जा सके.


