Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची नगर निगम ने विधानसभा चौक पर सड़क किनारे बनी 10 से अधिक अवैध दुकानें हटाईं

Ranchi: राजधानी में अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आज रांची नगर निगम ने विधानसभा चौक इलाके में कार्रवाई की....

Ranchi Municipal Corporation removed more than 10 illegal roadside shops at Vidhansabha Chowk.

Ranchi: राजधानी में अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आज रांची नगर निगम ने विधानसभा चौक इलाके में कार्रवाई की. निगम की टीम ने बुलडोजर की मदद से सड़क किनारे अवैध रूप से संचालित 10 से अधिक अस्थायी दुकानों को हटाया. नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, संबंधित दुकानदारों को पहले ही कई बार नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था. चेतावनी के बावजूद जब दुकानें नहीं हटाई गईं, तब प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया. निगम का कहना है कि सड़क किनारे दुकानें लगने से यातायात प्रभावित हो रहा था. वाहनों की आवाजाही के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इसी कारण सार्वजनिक सुविधा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई.

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने 28 पन्नों के सीलबंद लिफाफे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को थमाया शोक कॉज का जवाब, कहा- ‘अनुशासन तोड़ना आदत नहीं’

प्रभावित दुकानदारों ने जताई नाराजगी

वहीं, प्रभावित दुकानदारों ने निगम की कार्रवाई पर नाराजगी जताई. उनका कहना है कि वे वर्षों से इसी स्थान पर दुकान लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं. उनका कहना है कि यदि प्रशासन उन्हें यहां से हटा रहा है तो पहले वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि उनकी आजीविका प्रभावित न हो. गौरतलब है कि विधानसभा चौक क्षेत्र में इससे पहले भी कई बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हो चुकी है. हालांकि, कार्रवाई के कुछ समय बाद ही कई दुकानदार दोबारा उसी स्थान पर दुकानें लगा लेते थे. इसी को देखते हुए नगर निगम ने एक बार फिर सख्ती दिखाते हुए अभियान चलाया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *