Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले सभी महापुरुष भाजपा के हैं आराध्य : दुष्यंत गौतम

समरसता संकल्प अभियान के दूसरे चरण में रांची से सुसज्जित 30 रथ, 30 सांगठनिक जिलों के लिए किया गया रवाना Ranchi: झारखंड...

All great men who have contributed in the religious, political and social fields are idols of BJP: Dushyant Gautam
  • समरसता संकल्प अभियान के दूसरे चरण में रांची से सुसज्जित 30 रथ, 30 सांगठनिक जिलों के लिए किया गया रवाना

Ranchi: झारखंड भाजपा द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज जी की 650 वीं जयंती के अवसर पर डिबडीह, रांची स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में प्रदेश स्तरीय समरसता संकल्प की भावना के साथ कलश वंदन अभियान का आयोजन किया गया. समरसता संकल्प अभियान के तहत भव्य कलश वंदन अभियान का शुभारंभ करते हुए कलश वितरण कार्यक्रम में सभी 30 सांगठनिक जिलों के लिए रविदास जी की जन्मभूमि से आई मिट्टी कलश में सौंपकर सुसज्जित रथ को रवाना किया गया. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के संसद सत्र में भाग लेने के कारण, रांची में नहीं होने के कारण उन्होंने अपना संदेश लिखित रुप में दिया और सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की कलश को पूरी पवित्रता के साथ झारखंड के सभी जिलों, मंडलो एवं शक्ति केंद्र होते हुए गांव-गांव ले जाना है. उनके संदेश को जन जन तक पहुंचाना है.

All great men who have contributed in the religious, political and social fields are idols of BJP: Dushyant Gautam

देश को बांटने के खिलाफ हम सब लड़ाई लड़ रहे हैं

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि आज देश को जाति, भाषा, धर्म के नाम पर बांटने के खिलाफ हम सब लड़ाई लड़ रहे हैं. भाजपा उन सभी महापुरुषों का सम्मान करती है, जिन्होंने धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक या आजादी से पहले या आजादी के बाद किसी भी क्षेत्र में देश की संस्कृति और संस्कारों को समृद्ध बनाने में योगदान दिया है. इस अभियान का मकसद संत गुरु रविदास जी के समरसता, सामाजिक समानता और जनजागरण के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम दलितों तक ही सीमित नहीं है, इसमें सभी की सहभागिता है. संत रविदास के पदचिन्हों पर चलकर ही समरसतापूर्ण शक्तिशाली एवं विकसित भारत का निर्माण संभव है.

All great men who have contributed in the religious, political and social fields are idols of BJP: Dushyant Gautam

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने 28 पन्नों के सीलबंद लिफाफे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को थमाया शोक कॉज का जवाब, कहा- ‘अनुशासन तोड़ना आदत नहीं’

आज देश को तोड़ने के लिए राष्ट्रद्रोही ताकतें लगी हुई हैः बाबूलाल

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने समरसता संकल्प अभियान को भव्य रूप से मनाने का आग्रह करते हुए कहा कि आज देश को तोड़ने के लिए राष्ट्रद्रोही ताकतें लगी हुई है. इसलिए हम सबको समाज को जोड़ने का काम करना है. “वसुधैव कुटुम्बकम्”, “सर्वे संतु सुखिन, सर्वे संतु निरामया” मूलमंत्र की धारणा को लेकर हम सब चलते हैं. फिर हमारे देश में भेदभाव कैसे हो सकता है, हमें इन चीज़ों को बतानी चाहिए.

All great men who have contributed in the religious, political and social fields are idols of BJP: Dushyant Gautam

यह युग पुनर्जागरण का हैः अर्जुन मुंडा

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह युग पुनर्जागरण का है. समय समय पर ऋषि मुनियों ने संत परंपरा के माध्यम से भारत की समरसता, एकता से दुनियाँ को अवगत कराया है. संत महाराज समय समय पर इस देश को समझने के लिए इस धरा पर आते हैं. उन्ही में से एक थे गुरु रविदास जी. गंगा की अविरल धारा की तरह अपनी निर्मलता, सरलता मानवीय कसौटी पर खरा उतरते हुए सन्देश दिया और बताया कि किसी जाति, किसी धर्म या एकल पर समाज न बंट कर समरसता के आधार पर रहना चाहिए. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज ने समाज में विद्यमान वैचारिक विकृत को दूर कर मानवीय मूल्य के आधार पर समाज को एकसूत्र में बांधने के लिए जो समरसता का विचार दिया था उसे सुदूर गांव तक इस कलश वंदना अभियान के माध्यम से ले जाकर उनके सन्देश को पहुंचाना है और सभी समाज को जोड़ना है.

All great men who have contributed in the religious, political and social fields are idols of BJP: Dushyant Gautam

इस अभियान के माध्यम से सभी वर्गों एवं सभी जातियों को जोड़ना हैः कर्मवीर

भाजपा झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि कोई चलता पदचिन्हों पर, कोई पदचिन्ह बनाता है, सूरमा इस जग में जो घर घर में पूजा जाता है. ऐसे ही महामानव संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज के 650 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य पर उनके गांव की मिट्टी युक्त कलश को घर घर, मंदिर मंदिर तक ले कर जाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है.

यह भी पढ़ें: शिबू सोरेन की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प, कांग्रेस ने कहा- ‘जननायक के सपनों का झारखंड बनाने के लिए प्रतिबद्ध’

All great men who have contributed in the religious, political and social fields are idols of BJP: Dushyant Gautam

ये रहे मौजूद

इस दौरान अभयकांत प्रसाद, दिनेशानंद गोस्वामी, दीपक प्रकाश, राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, बालमुकुंद सहाय, गणेश मिश्रा, मनोज सिंह, नवीन जायसवाल, सीपी सिंह, मुख्य ग्रंथि विक्रम सिंह, पदमश्री महावीर नायक, स्वामी ज्ञान जी महाराज, बाल्मीकि समाज भगत बाल्मीकि, आर्य समाज से संजय, रविदास समाज से दीपक कुमार रवि, दीपक राम, सरोज सिंह, अमरदीप यादव, मृत्युजंय शर्मा, शोभा यादव, अजय राय, दीनदयाल बर्णवाल, तारिक इमरान, नीरज सिंह, सूरज शाहदेव, विकास प्रीतम, जीतू चरण राम, किशुन दास, राहुल अवस्थी, गंगोत्री कुजूर, आरती सिंह, वरुण साहू, रमेश सिंह, राहुल शाहदेव, रजनीश पांडेय, राकेश भाष्कर,पुष्पा देवी, रामकुमार पाहन, समरी लाल, सीमा सिंह, डॉ संजय सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू, सुरेश साहू, दुलाल भुइयां, शशिभूषण मेहता, सीमा शर्मा, सुनीता दास, माया सिंह सिसोदिया सहित काफी संख्या में लोग विशेष रुप से उपस्थित हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष किशुन दास ने किया तथा मंच संचालन प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने किया.

All great men who have contributed in the religious, political and social fields are idols of BJP: Dushyant Gautam

All great men who have contributed in the religious, political and social fields are idols of BJP: Dushyant Gautam

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *