Koderma: मंगलवार को मरकच्चो प्रखंड सभागार में एसआईआर को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक अंचलाधिकारी परमेश्वर कुशवाहा की अध्यक्ष्ता में हुई. बैठक का संचालन सियाराम यादव ने किया. बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, बीएलओ, सुपरवाइजर तथा अन्य कर्मी उपस्थित रहे. बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुई संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए. बैठक में गणना प्रपत्रों तथा प्रपत्र 6, 6 ए, 7 एवं 8 की गहन जांच करने का निर्देश दिया गया. साथ ही जिन बीएलओ ई/एफ एस के विरुद्ध नोटिस जारी किए गए हैं उनके मामलों का नियमानुसार कार्रवाई सुनिशचित करने को कहा गया. पदाधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए. सभी संबंधित कर्मियों को घर-घर सत्यापन कर योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ने तथा अपात्र, मृत्यु एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाने का निर्देश दिया गया. बैठक में यह भी कहा गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप किए जाएं.

यह भी पढ़ें: 2019 से 2026 तक 36 देशों से 274 अपराधी भारत लाए गए, 17,874 करोड़ की संपत्ति जब्त


