Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: 50 लाख रुपये की कमेटी ठगी मामले में फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Koderma: जिले के झुमरीतिलैया में करीब 50 लाख रुपये की कमेटी (चिट फंड) ठगी के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के...

फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाती तिलैया थाना पुलिस
फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाती तिलैया थाना पुलिस

Koderma: जिले के झुमरीतिलैया में करीब 50 लाख रुपये की कमेटी (चिट फंड) ठगी के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मंगलवार को तिलैया थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में मामले को लेकर फिर चर्चा तेज हो गई है.

तीन आरोपियों पर 2021 में दर्ज हुआ था मामला

पुलिस के अनुसार, झुमरीतिलैया के विद्यापुरी निवासी नैंसी केलमन (पुत्री हेक्टर केलमन), लकी केलमन (पुत्र हेक्टर केलमन) और सीमा केलमन (पत्नी हेक्टर केलमन) के खिलाफ वर्ष 2021 में मामला दर्ज किया गया था. आरोप है कि तीनों ने कमेटी (चिट फंड) चलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये जमा कराए और बाद में करीब 50 लाख रुपये की कथित ठगी कर फरार हो गए. इस मामले में कई पीड़ितों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

लगातार तलाश के बावजूद नहीं मिले आरोपी

मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी. संभावित ठिकानों पर छापेमारी और अन्य कानूनी प्रयास किए गए, लेकिन आरोपी लंबे समय तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहे. इसके साथ ही वे न्यायालय में भी निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हुए. लगातार गैरहाजिर रहने के कारण न्यायालय ने उनके विरुद्ध इश्तेहार जारी करने का आदेश दिया.

ALSO READ: बोकारो: थर्मल में अवैध बिजली कनेक्शनों पर DVC सख्त, मीटर के तहत कनेक्शन लेने के लिए नोटिस जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *