Ranchi: JPSC छात्र आंदोलन को कांग्रेस ने समर्थन दिया है. आज कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचेगा और आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात करेगा. प्रतिनिधिमंडल में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, कांग्रेस विधायक एवं राजस्थान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के. हरि शामिल रहेंगे.
छात्रों की मांगों और आंदोलन पर होगी चर्चा
कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आंदोलनरत छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और मांगों को समझेगा. इस दौरान JPSC परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है. कांग्रेस नेता छात्रों की मांगों को सुनने के साथ आंदोलन को लेकर पार्टी के समर्थन का भरोसा भी दिलाएंगे.
Read Also: स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में आदित्य उरांव का जलवा, चार पदक जीतकर बढ़ाया लोहरदगा का मान

राष्ट्रीय नेताओं के पहुंचने से आंदोलन को मिलेगा समर्थन
JPSC छात्रों के आंदोलन के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के रांची पहुंचने को अहम माना जा रहा है. प्रतिनिधिमंडल की छात्रों से मुलाकात के बाद आंदोलन को लेकर कांग्रेस की आगे की रणनीति भी स्पष्ट हो सकती है. फिलहाल छात्रों की नजरें कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ होने वाली बातचीत पर टिकी हैं.


