Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा: तालाब में गिरने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

सिमडेगा: जिले के दीपाटोली खूंटीटोली स्थित अंबाटोली स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित तालाब में गिरने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक...

Simdega News
तालाब में गिरने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

सिमडेगा: जिले के दीपाटोली खूंटीटोली स्थित अंबाटोली स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित तालाब में गिरने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान प्रफुल्ल हरि (40 वर्ष), पिता जनमन हरि, निवासी ग्राम दीपाटोली खूंटीटोली के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी कारणवश प्रफुल्ल हरि तालाब के पास गए थे, जहां असंतुलित होकर वह पानी में गिर गए. आसपास कोई मौजूद नहीं होने के कारण उन्हें तत्काल मदद नहीं मिल सकी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया 

स्थानीय लोगों ने तुरंत उनके परिजनों को सूचित किया. परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. खबर लिखे जाने तक शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका था. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

यह भी पढ़ें: पाकुड़: कंचनजंगा एक्सप्रेस से गिरकर असम के युवक की दर्दनाक मौत 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *