Koderma : जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरडीहा पंचायत के खरखारों गांव में बुधवार को मूसलाधार बारिश के बीच वज्रपात से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार खरखारों निवासी महेंद्र यादव (55वर्ष) और उनकी पत्नी मंदोदरी देवी (50वर्ष) दोपहर में घर के पास खेत में धान की रोपाई कर रहे थे.
वज्रपात की घटना से गांव में दहशत का माहौल
इसी दौरान तेज बिजली चमकी और वज्रपात हो गई. दोनों उसकी चपेट में आ गए. घटना के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय किसानों ने दोनों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर कर दिया है.

Also Read : पलामू में ‘ऑपरेशन सफाया’ शुरू, अवैध हथियार रखने वालों पर पुलिस की सख्ती; 851 अपराधी रडार पर


