Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, 14.99 लाख मतदाताओं की प्रारूप सूची जारी; 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति

Palamu: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 (SIR-2026) को लेकर पलामू जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. बुधवार को...

Palamu

Palamu: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 (SIR-2026) को लेकर पलामू जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. बुधवार को उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन और आगे की प्रक्रिया की जानकारी दी.

2032 मतदान केंद्रों पर प्रकाशित हुई प्रारूप मतदाता सूची

उपायुक्त ने बताया कि जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के कुल 2032 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है. प्रारूप सूची के अनुसार जिले में कुल 14,99,296 मतदाता दर्ज हैं. इनमें 7,78,456 पुरुष मतदाता, 7,20,839 महिला मतदाता और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.

ASDDF और Anomalies Electors को भेजा जाएगा नोटिस

डीसी ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत 2,65,651 ASDDF और 3,46,596 Anomalies Electors को नियमानुसार नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी.

4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा और आपत्ति

उपायुक्त ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक दावा और आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है. जिन पात्र नागरिकों का नाम प्रारूप सूची में शामिल नहीं है, वे निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. वहीं नाम में सुधार, स्थानांतरण या अन्य बदलाव के लिए भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

विशेष शिविर और घर-घर सत्यापन अभियान

प्रशासन की ओर से बताया गया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए 8-9 अगस्त और 22-23 अगस्त को विशेष दावा-आपत्ति शिविर आयोजित किए जाएंगे. इसके अलावा 15 अगस्त को ग्राम सभाओं के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा. वहीं 25 अगस्त से 4 सितंबर तक Home-to-Roll Verification अभियान के तहत सत्यापन किया जाएगा.

7 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बताया कि दावा और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस अभियान में सहयोग करें और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करें.

 

ALSO READ: कोडरमा: SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह DC ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *