IPL 2026: 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ, जानें टिकट बुकिंग की पूरी डिटेल

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. IPL 2026 का आगाज होने जा रहा है और इसके पहले फेज का...

IPL 2026
आईपीएल 2026

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. IPL 2026 का आगाज होने जा रहा है और इसके पहले फेज का शेड्यूल भी सामने आ चुका है. 28 मार्च से शुरू होने वाला यह टूर्नामेंट एक बार फिर रोमांच, बड़े मुकाबलों और फुल एंटरटेनमेंट का वादा कर रहा है. फैंस के बीच टिकट को लेकर उत्साह अभी से देखने को मिल रहा है. अगर आप भी इस सीजन का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो जानिए शेड्यूल से लेकर टिकट बुकिंग तक की हर जरूरी जानकारी.

IPL 2026 कब शुरू होगा?

BCCI ने IPL 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है.

  • टूर्नामेंट की शुरुआत: 28 मार्च 2026
  • पहला फेज: 28 मार्च से 12 अप्रैल तक

इस दौरान 20 मैच खेले जाएंगे

बाकी मैचों का पूरा शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा.

ओपनिंग मैच और बड़े मुकाबले

पहला मैच: RCB vs SRH (28 मार्च, बेंगलुरु)

दूसरा दिन: मुंबई इंडियंस vs KKR (मुंबई)

शुरुआत से ही बड़े मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा.

किन शहरों में होंगे मैच?

पहले फेज के मैच इन 10 शहरों में होंगे:

  • बेंगलुरु
  • मुंबई
  • गुवाहाटी
  • न्यू चंडीगढ़
  • लखनऊ
  • कोलकाता
  • चेन्नई
  • दिल्ली
  • अहमदाबाद
  • हैदराबाद

डबल हेडर मैच क्या हैं?

इस फेज में 4 डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) होंगे:

पहला मैच: दोपहर 3:30 बजे

दूसरा मैच: शाम 7:30 बजे

पहला डबल हेडर 4 अप्रैल को होगा.

IPL 2026 टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें?

टिकट बुक करना बहुत आसान है:

  • BookMyShow या Zomato District ऐप खोलें
  • अपनी पसंद का मैच सर्च करें
  • सीट कैटेगरी चुनें
  • सीट सिलेक्ट करें
  • पेमेंट करें (UPI / कार्ड / नेट बैंकिंग)
  • टिकट मोबाइल या ईमेल पर मिल जाएगा
  • अभी कुछ मैचों के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है.

ऑफलाइन टिकट कैसे खरीदें?

अगर आप काउंटर से टिकट लेना चाहते हैं, तो:

  • स्टेडियम या ऑफिशियल आउटलेट पर जाएं
  • अपना मैच और सीट चुनें
  • ID प्रूफ (Aadhaar/PAN/Passport) साथ रखें
  • पेमेंट करें
  • तुरंत टिकट मिल जाएगा

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप जीत के बाद धोनी की पोस्ट पर गंभीर का बयान बना चर्चा का विषय

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *