Simdega: जलडेगा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस के अनुसार, बानो थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री जलडेगा में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करती है. 2 अगस्त की रात बारिश के दौरान कपड़े लाने बाहर निकली छात्रा को जलडेगा निवासी सिप्रियन टोपनो जबरन अपने कमरे में ले गया और मारपीट की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. शोर मचाने पर आरोपी की मां मौके पर पहुंच गईं, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया. पीड़िता की मां की शिकायत पर जलडेगा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सिप्रियन टोपनो को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: झारखंड: छात्र आंदोलन पर विधायक दल की बैठक के बाद सियासी हलचल तेज, सरकार ने गठित की निगरानी कमेटी


