Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

भाजपा चक्रधरपुर ग्रामीण मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजना पर बनी रणनीति

Chakradharpur: भारतीय जनता पार्टी, चक्रधरपुर ग्रामीण मंडल की एक आवश्यक संगठनात्मक बैठक रामचंद्रपुर पेट्रोल पंप के समीप आयोजित की गई. यह बैठक...

भाजपा चक्रधरपुर ग्रामीण मंडल की संगठनात्मक बैठक में मौजूद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
भाजपा चक्रधरपुर ग्रामीण मंडल की संगठनात्मक बैठक में मौजूद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

Chakradharpur: भारतीय जनता पार्टी, चक्रधरपुर ग्रामीण मंडल की एक आवश्यक संगठनात्मक बैठक रामचंद्रपुर पेट्रोल पंप के समीप आयोजित की गई. यह बैठक ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दुर्योधन प्रधान के निर्देशानुसार और मंडल महामंत्री प्रमेश बोदरा के संयोजन में संपन्न हुई.

संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह, जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी प्रेम प्रधान और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह मंडल प्रवासी मालती गिलुवा उपस्थित रहीं.

बैठक के दौरान पार्टी के संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों तथा ग्रामीण मंडल की भावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई. उपस्थित नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर विजय गागराई (BLA-1), जिला महामंत्री तीरथ प्रधान, श्रीवंत सारंगी, डारे बोदरा, कृतिवास प्रधान, चंद्रदीप प्रधान, प्रधान सुंबरुई, जगतपाल मुंडा, महेश मुंडा, निरंजन महतो, बनबिहारी, कुजरी, राकेश नायक, आशीष कुमार, राजीव सिंहदेव, चंद्रशेखर तांती, रामराई समड और शिवलाल रवानी समेत बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ALSO READ: JPSC-JSSC वार्ता के लिए बनी उच्च स्तरीय कमेटी से कांग्रेस के फूफा का फिर मुंह फूला, अब उनकी ही पार्टी के लोग कह रहे हैं ‘प्लीज इग्नोर’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *