Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस दीपक रोशन की एकलपीठ के में गुरुवार को मीना कुमारी एवं अन्य से संबंधित शिक्षक नियुक्ति मामले में गठित वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी (Fact-finding committee)के कार्यकाल विस्तार के आवेदन पर सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद न्यायालय ने वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को अपनी जांच पूर्ण कर रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए तीन माह का अतिरिक्त समय प्रदान किया है. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता चंचल जैन, शेखर गुप्ता एवं अन्य अधिवक्ताओं ने पक्ष रखा.

शिक्षक नियुक्ति में कथित अनियमितताओं जुड़ा है मामला
उल्लेखनीय है कि यह मामला शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से संबंधित है. इन आरोपों की निष्पक्ष एवं व्यापक जांच के उद्देश्य से हाईकोर्ट ने पूर्व में वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया था. न्यायालय द्वारा दिए गए अतिरिक्त समय के पश्चात अब कमेटी आगामी तीन माह के भीतर अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी जिसके आधार पर मामले की आगे की सुनवाई होगी.

ALSO READ: सरायकेला: यदुवंशी होटल में सिलेंडर लीक होने से लगी आग, कारीगर और ग्राहक बाल-बाल बचे


