Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

JPSC-JSSC आंदोलन में बढ़ती भीड़ के बीच चोरी की घटनाएं, छात्रों का सामान हो रहा गायब

Ranchi: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन में लगातार भीड़ बढ़ रही...

ranchi
JPSC-JSSC आंदोलन में बढ़ती भीड़ के बीच चोरी की घटनाएं

Ranchi: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन में लगातार भीड़ बढ़ रही है. बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं. लेकिन इसी भीड़ का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए हैं,आंदोलन स्थल से मोबाइल फोन, बैग और अन्य कीमती सामान चोरी होने की शिकायतें सामने आने लगी है.

छात्रों ने जताई चिंता

धरने में शामिल कई छात्रों ने बताया कि भीड़ के दौरान उनका मोबाइल फोन, बैग और अन्य जरूरी सामान गायब हो गया. कुछ छात्रों ने मौके पर अपने स्तर से सामान तलाशने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. इन घटनाओं के बाद आंदोलन में शामिल छात्रों के बीच चिंता का माहौल बन गया है.

भीड़ का फायदा उठा रहे असामाजिक तत्व

छात्रों का कहना है कि वे अपने भविष्य और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं. लेकिन कुछ शरारती तत्व इस माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. उनका कहना है कि ऐसे लोगों की वजह से आंदोलन में शामिल ईमानदार छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सुरक्षा बढ़ाने की मांग

आंदोलनकारियों ने सभी छात्रों से अपने मोबाइल, बैग, दस्तावेज और अन्य कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है. साथ ही मांग की है कि धरना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लग सके और छात्र बिना किसी डर के अपना आंदोलन जारी रख सकें.

ALSO READ: झारखंड में मानसून मेहरबान: भारी बारिश का अलर्ट जारी, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

छात्रों से सतर्क रहने की अपील

छात्र नेताओं और आंदोलन में शामिल अभ्यर्थियों ने कहा कि धरना स्थल पर आने वाले सभी लोग अपने सामान पर विशेष नजर रखें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत आयोजन समिति या पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और आंदोलन का माहौल सुरक्षित बना रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *