Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी बहाली की मांग को लेकर अनशनकारी के समर्थन में उतरी AJSU पार्टी

Palamu: चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी बहाली में लिखित परीक्षा की मांग को लेकर तीसरे दिन भी अनशन पर बैठे सत्यनारायण शुक्ला से गुरुवार...

Palamu: चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी बहाली में लिखित परीक्षा की मांग को लेकर तीसरे दिन भी अनशन पर बैठे सत्यनारायण शुक्ला से गुरुवार को आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात की. इस दौरान आजसू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष तुलसी शुक्ला, केंद्रीय सचिव विकेश शुक्ला तथा पार्टी सदस्य प्रवीण पांडेय अनशन स्थल पहुंचे और आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया.

अनशनकारी के स्वास्थ्य की निगरानी की मांग

नेताओं ने अनशनकारी का हालचाल जाना तथा उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए मौके पर ही सदर एसडीओ एवं पलामू के सिविल सर्जन को इसकी सूचना दी. उन्होंने प्रशासन से अनशनकारी के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करने की मांग की.

लिखित परीक्षा से बहाली की मांग

इस अवसर पर आजसू नेताओं ने कहा कि चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की बहाली पूरी तरह पारदर्शी तरीके से लिखित परीक्षा के माध्यम से होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी इस आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ी है और यदि आवश्यकता पड़ी तो पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता भी अनशन में शामिल होकर आंदोलन को और मजबूत करेंगे.

Also Read: विधानसभा सत्र को लेकर BJP का सरकार पर हमला, JPSC-JSSC और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर मांगा जवाब

सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील

नेताओं ने सरकार से अभ्यर्थियों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *