Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची: नामकुम के जोरार जोड़ा मंदिर परिसर से व्यक्ति का शव बरामद, बैठे हुए अवस्था में मिली लाश, इलाके में सनसनी

Ranchi: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरार स्थित जोड़ा मंदिर परिसर से शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया...

Ranchi: Body of a youth recovered from the Jorar Joda temple complex in Namkum; body found in a sitting position, sensation in the area

Ranchi: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरार स्थित जोड़ा मंदिर परिसर से शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. मंदिर परिसर में शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि व्यक्ति का शव सामान्य स्थिति में न होकर बैठी हुई अवस्था (सिटिंग पोस्चर) में पाया गया है. शव की स्थिति को देखकर स्थानीय लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं. प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है.

पुलिस जांच में जुटी, पहचान की कोशिश जारी

घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों द्वारा तुरंत नामकुम थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस की प्राथमिक टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है ताकि मृतक की पहचान की जा सके, हालांकि, खबर लिखे जाने तक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि व्यक्ति स्थानीय निवासी था या किसी अन्य जगह से यहां आया था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. थाना प्रभारी के अनुसार, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. पुलिस सभी संभावित बिंदुओं हत्या, आत्महत्या या किसी अन्य हादसे को ध्यान में रखकर तफ्तीश कर रही है. मंदिर परिसर के आसपास लगे CCTV कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि घटना से जुड़ी कोई अहम जानकारी मिल सके.

ALSO READ : चंपुआ में हाथियों का उत्पात घर तोड़ा, खा गए धान चावल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *