Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

NGT की रोक के बावजूद अवैध बालू ढुलाई, पुलिस ने 8 ट्रैक्टर किए जब्त

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार तड़के करीब 3...

NGT ban
Illegal sand transportation continues despite NGT ban

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे आठ बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किए हैं. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि NGT के प्रतिबंध के बावजूद रात के अंधेरे में अवैध बालू की ढुलाई की जा रही है. सूचना के आधार पर अवर निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने गजपुर-बारी मुख्य मार्ग पर छापेमारी कर आठ ट्रैक्टर जब्त कर लिए.

पुलिस ने सभी ट्रैक्टरों को किया जब्त 

हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. इस कारण ट्रैक्टर मालिकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है. पुलिस ने सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना लाया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही वाहनों की जांच और मालिकों की पहचान के लिए खनन विभाग और परिवहन विभाग को भी सूचना दे दी गई है. सोनुआ पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा.

ALSO READ: JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन को निशिकांत दुबे का समर्थन, बोले- 13 अगस्त तक फैसला नहीं हुआ तो अनशन करूंगा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *