News Wave Desk : सुबह की भागदौड़ में अक्सर लोग नाश्ता छोड़कर सीधे ऑफिस निकल जाते हैं. लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, नाश्ता छोड़ने की आदत शरीर की ऊर्जा, एकाग्रता और कार्यक्षमता पर नकारात्मक असर डाल सकती है. ऐसे में यदि समय कम हो, तो भी केवल 5 मिनट में तैयार होने वाला पौष्टिक नाश्ता अपनाकर पूरे दिन खुद को सक्रिय और फिट रखा जा सकता है.
नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर और भी है जरूरी
विशेषज्ञों का कहना है कि नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए. इंस्टेंट ओट्स और दूध, दही के साथ ताजे फल, पीनट बटर लगी ब्राउन ब्रेड, अंकुरित मूंग का सलाद या केला और मुट्ठीभर मेवे जैसे विकल्प कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाते हैं. ये न केवल शरीर को आवश्यक पोषण देते हैं, बल्कि दिनभर रहेंगे एक्टिव और पेट भरा रखने में भी मदद करते हैं.

खाली पेट चाय या कॉफी पीने से बचे
स्वास्थ्य विशेषज्ञ सुबह खाली पेट केवल चाय या कॉफी पीने से बचने की सलाह देते हैं. इसके बजाय संतुलित नाश्ता करने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की आदत शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होती है. साथ ही तली-भुनी और अत्यधिक मीठी चीजों का सेवन सीमित मात्रा में करना बेहतर माना जाता है. यदि आप रोज ऑफिस जाने की जल्दी में रहते हैं, तो केवल 5 मिनट निकालकर पौष्टिक नाश्ता करने की आदत अपनाएं. यह छोटी-सी शुरुआत आपको दिनभर एक्टिव और बेहतर प्रदर्शन करने में मदद कर सकती है.


