Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

मॉनसून सत्रः हेमलाल ने अपनी ही सरकार को घेरा, कहा संताल में 50 साल बाद भी सर्वे सेटलमेंट का काम पूरा नहीं हुआ

Ranchi: झारखंड विधानसभा में चल रहे मॉनसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के हंगामे के बीच प्रश्नकाल शुरू हुआ. हेमलाल मुर्मू ने...

Ranchi: झारखंड विधानसभा में चल रहे मॉनसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के हंगामे के बीच प्रश्नकाल शुरू हुआ. हेमलाल मुर्मू ने पूछा कि अंग्रेजों के जमाने में 10 साल में सर्वे सेटलमेंट का काम पूरा हो गया था, लेकिन संताल परगना में 50 साल में भी सर्वे सेटलमेंट का काम पूरा नहीं हुआ आखिर ये और कितने वर्षों तक चलेगा.

इस पर मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि 1974-75 से सर्वे की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन अब तक पूरी नहीं हो पाई है. पुरानी पद्धति के कारण इसमें विलंब हुआ है. इसके लिए कमेटी बनाई गई है, जो तीन माह के अंदर रिपोर्ट करेगी. फिर आधुनिक तरीके से सर्वे का काम होगा.

Also Read:  JPSC-JSSC को लेकर विपक्ष का सदन के बाद और अंदर हंगामा, वेल में घुसे BJP विधायक, सदन की कार्यवाही स्थगित

CNT जमीन की खरीद-बिक्री का मामला उठा

उमाकांत रजक ने चंदनक्यारी में सीएनटी जमीन की खरीद-बिक्री का मामला सदन में रखा. इस पर मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *