Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गुमला : श्मशान घाट की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, नगर परिषद से जांच की मांग

Gumla : लायंस क्लब गुमला फैमिली के अध्यक्ष लायन शिशिर गुप्ता ने शहर के श्मशान घाट की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव को...

Gumla : लायंस क्लब गुमला फैमिली के अध्यक्ष लायन शिशिर गुप्ता ने शहर के श्मशान घाट की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव को लेकर नगर परिषद से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि श्मशान घाट की सफाई के नाम पर संबंधित एजेंसी द्वारा कथित रूप से ₹1,000 प्रतिमाह की मांग की जा रही है, जो गंभीर जांच का विषय है.

उन्होंने कहा कि श्मशान घाट एक सार्वजनिक स्थल है, इसलिए इसकी साफ-सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी नगर परिषद या उसके द्वारा अधिकृत एजेंसी की होनी चाहिए. ऐसे स्थान पर नागरिकों या सामाजिक संस्थाओं से अलग से राशि मांगना उचित नहीं है. शिशिर गुप्ता ने कहा कि किसी परिवार के लिए अंतिम संस्कार का समय बेहद दुखद होता है. ऐसे में गंदगी, अव्यवस्था और सफाई के लिए अतिरिक्त राशि की मांग करना मानवीय संवेदनाओं के भी विपरीत है.

नगर परिषद से स्पष्ट करने की मांग

उन्होंने नगर परिषद से यह स्पष्ट करने की मांग की कि श्मशान घाट की सफाई की जिम्मेदारी किस विभाग या एजेंसी के पास है और यदि इसके लिए पहले से भुगतान किया जा रहा है तो उसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए. साथ ही, यदि ₹1,000 प्रतिमाह की वसूली किसी आधिकारिक आदेश के तहत है, तो उसका आदेश और शुल्क सूची सार्वजनिक की जाए. यदि ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, तो अनधिकृत वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

लायन शिशिर गुप्ता ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है. उन्होंने नगर परिषद से मामले की निष्पक्ष जांच कर श्मशान घाट की नियमित, व्यवस्थित और नि:शुल्क सफाई सुनिश्चित करने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.

Also Read : जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से छात्रों की अपील: गांधीवादी सिद्धांतों के दम पर हक की लड़ाई जीतेंगे, इन्फ्लुएंसर्स के नैरेटिव से आंदोलन भटकाने की कोशिश नाकाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *