Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

ग्रेजुएट युवाओं के लिए खुशखबरी! बिहार पुलिस SI भर्ती के लिए आवेदन शुरू

Newswave Desk: अगर आप बिहार पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग...

Bihar Police
Good news for graduates! Applications open for Bihar Police SI recruitment.

Newswave Desk: अगर आप बिहार पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने स्पेशल ब्रांच में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) के 150 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं. इच्छुक उम्मीदवार 9 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है. न्यूनतम आयु 20 वर्ष रखी गई है. सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष है. वहीं, पिछड़ा वर्ग (BC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तथा एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष तय की गई है.

कैसे होगा चयन?, ऐसे करें आवेदन

भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले प्रारंभिक लिखित परीक्षा होगी. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होंगे. इसके बाद मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. फिजिकल टेस्ट में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक के साथ लंबाई और सीने की माप भी ली जाएगी. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं. इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें. लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें.

ALSO READ: स्टडी टेबल को व्यवस्थित रखने से बढ़ती है एकाग्रता, पढ़ाई में मिलती है बेहतर सफलता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *