Chaibasa: कराइकेला चांदनी चौक में भारतीय जनता पार्टी कराइकेला मंडल की महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई, जिला उपाध्यक्ष गोरखनाथ बोदरा, महामंत्री तीरथ जामुदा, कराइकेला मंडल प्रभारी सुरेश साव तथा मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में एसआईआर कार्यक्रम पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि जिन पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में छूट गया है अथवा किसी कारणवश कट गया है, उन्हें आवश्यक प्रपत्र भरवाकर पुनः मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करें.
बूथ समिति का गठन आवश्यक
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक बूथ पर सशक्त एवं सक्रिय बूथ समिति का गठन आवश्यक है. उन्होंने कहा कि बूथ समितियों में योग्य, सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को ही स्थान दिया जाए, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया जा सके तथा पार्टी के जनाधार में वृद्धि हो. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ कमेटियों को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाकर जनता को जागरूक करें. बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और गांवों में मौसमी बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है. ऐसे समय में लोगों को समय पर चिकित्सकीय सुविधा, योग्य डॉक्टर तथा आवश्यक दवाएं उपलब्ध हों, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर जनहित में कार्य करना चाहिए.

भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित
बैठक में संत शिरोमणि रविदास जी के विचारों पर भी चर्चा की गई. तिरथ जामुदा ने उनके सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को अपनाने तथा समाज में भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया. बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विवेक मिश्रा, महामंत्री दीपक महतो, उपाध्यक्ष केदार बानरा, अभिमन्यु बारिक, ललिता देवी, बीजू प्रमाणिक, राकेश त्रिपाठी, दिलीप मंडल, अमूल्य मंडल, सहित मंडल एवं बूथ स्तर के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

AlsoRead:भूख हड़ताल से बिगड़ी राहुल क्रांति की तबीयत, अस्पताल पहुंचे नवीन जायसवाल और भानु प्रताप शाही

