Ranchi: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन जारी है. शुक्रवार को रांची SDO एक बार फिर धरना स्थल पहुंचे और आंदोलन कर रहे छात्रों से काफी देर तक बातचीत की.
SDO ने व्यवस्थाओं और छात्रों की समस्याओं की ली जानकारी
SDO ने छात्रों से उनकी समस्याओं और धरना स्थल पर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने साफ-सफाई, बिजली, रोशनी और कमरे जैसी व्यवस्थाओं के बारे में भी छात्रों से पूछा. प्रशासन की ओर से कहा गया कि सरकार और जिला प्रशासन आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ है और उनकी परेशानियों को समझने की कोशिश की जा रही है.

सरकार से वार्ता को लेकर बनी सहमति की संभावना
बातचीत के दौरान सरकार के साथ संभावित वार्ता को लेकर भी चर्चा हुई. छात्रों को बताया गया कि सरकार से होने वाली बातचीत में छात्र प्रतिनिधियों की ही मौजूदगी होनी चाहिए. छात्रों ने स्पष्ट किया कि किसी बाहरी व्यक्ति या राजनीतिक दल के प्रतिनिधि को वार्ता में शामिल करने को लेकर सहमति नहीं होगी. हालांकि SDO ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

छात्रों ने आपस में चर्चा कर वार्ता पर जताई सहमति
SDO के जाने के बाद छात्रों ने आपस में बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की. छात्रों की ओर से कहा गया कि सरकार के साथ बातचीत में किसी बाहरी या राजनीतिक व्यक्ति को शामिल नहीं किया जाएगा.
JPSC आंदोलन में संवाद की संभावना बढ़ी
इस घटनाक्रम के बाद JPSC आंदोलन को लेकर सरकार और छात्रों के बीच संवाद की संभावना फिर से बनती दिखाई दे रही है. माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों पक्षों के बीच बातचीत हो सकती है.
ALSO READ: चाईबासा: भाजपा की बैठक आयोजित, SIR बूथ समिति गठन एवं जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

