Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? 8-9 अगस्त को बूथ पर लगेगा कोडरमा में विशेष कैंप, फॉर्म-6 और 8 से होगा समाधान

Koderma: झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 8 एवं 9 अगस्त 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर...

Koderma

Koderma:  झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 8 एवं 9 अगस्त 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 भरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भरने की मिलेगी सुविधा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के सभी पात्र भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे विशेष शिविर में पहुंचकर मतदाता सूची से जुड़े कार्य पूरे कराएं. उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहे. ऐसे नागरिक जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है या जो 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे और संबंधित मतदान क्षेत्र के सामान्य निवासी हैं, वे फॉर्म-6 और घोषणा पत्र भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं.

मतदान केंद्र बदलने के लिए भरना होगा फॉर्म-8

उपायुक्त ने बताया कि जिन परिवारों के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं या जिनका वर्तमान मतदान केंद्र उनके निवास स्थान से दूर है, वे परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही नजदीकी मतदान केंद्र में स्थानांतरित कराने के लिए फॉर्म-8 भर सकते हैं.

केवल पात्र भारतीय नागरिक ही कर सकेंगे आवेदन

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने स्पष्ट किया कि SIR-2026 की प्रक्रिया केवल पात्र भारतीय नागरिकों के लिए है. किसी भी विदेशी नागरिक को इस प्रक्रिया में भाग नहीं लेना चाहिए. उन्होंने बताया कि मतदाता ऑनलाइन आवेदन के लिए ECI Net ऐप डाउनलोड कर सकते हैं या voters.eci.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. किसी भी जानकारी या सहायता के लिए वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है.

नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि वे 8 और 9 अगस्त को अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर आयोजित विशेष शिविर में पहुंचकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, स्थानांतरण और संशोधन से जुड़े कार्य समय पर पूरा कराएं. उन्होंने कहा कि “कोई भी पात्र नागरिक छूटे नहीं” अभियान को सफल बनाने में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है.
ALSO READ: कोडरमा : जलापूर्ति योजना की पाइप चोरी करते रंगे हाथ 2 आरोपी गिरफ्तार, DCM और 65 पाइप बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *