Hazaribagh: बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर विधायक रोशन लाल चौधरी ने झारखंड पर्यटन निदेशालय के निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा को मांग पत्र सौंपा. उन्होंने क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की.
प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास की मांग
मांग पत्र में महुदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव, मां अष्टभुजी मंदिर (कंडाबेर), पांच वाहिनी, छत्तीसों वहन, बरसो पानी और इस्को गुफा जैसे धार्मिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का उल्लेख किया गया है. विधायक ने कहा कि इन स्थलों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं.

मास्टर प्लान तैयार करने की मांग
विधायक ने बताया कि अधिकांश पर्यटन स्थल वन क्षेत्र में होने के कारण सड़क, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और विश्राम स्थल जैसी सुविधाओं का विकास नहीं हो पाया है. उन्होंने सभी स्थलों के लिए मास्टर प्लान बनाकर विकास कार्य जल्द शुरू करने का आग्रह किया.

ALSO READ: भूख हड़ताल के बीच देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल जाने से किया इनकार
रोजगार और स्थानीय विकास को मिलेगा बढ़ावा
रोशन लाल चौधरी ने कहा कि पर्यटन स्थलों के विकास से क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे तथा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी. उन्होंने कहा कि बड़कागांव के सर्वांगीण विकास के लिए वे आगे भी जनहित के मुद्दों को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाते रहेंगे.

