Ranchi: शनिवार और रविवार को भी सरकारी ऑफिस खुले रहेंगे. इसको लेकर शुक्रवार को गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश जारी कर दिया गया है. जारी आदेश के अनुसारझारखंड विधानसभा के षष्ठम् (मानसून) सत्र, के मद्देनजर राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है. आगामी 10 अगस्त (सोमवार) को विधानसभा में विभाग से संबंधित प्रश्नोत्तर की तिथि निर्धारित की गई है प्रश्नों के ससमय निष्पादन और सत्र की तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए वीकेंड की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है. जारी आदेश के अनुसार, विभाग की सभी प्रशाखा, विभागीय विधानसभा कोषांग, टंकण शाखा और प्रेषण शाखा शनिवार) और रविवार) को भी सामान्य कार्य दिवस की तरह खुली रहेंगी. सभी संबंधित प्रमुखों से अनुरोध किया गया है कि वे उक्त तिथियों को अपने-अपने कार्यालय खुले रखना सुनिश्चित करें, ताकि विधानसभा से जुड़े सभी कार्यों का निष्पादन समय पर किया जा सके.
यह भी पढ़ें: भूख हड़ताल के बीच देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल जाने से किया इनकार


