देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. बैंक ने कुल 1538 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार आज यानी 07 अगस्त 2026 से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026 तय की गई है.उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा भर्ती अधिसूचना में दी गई अन्य पात्रताओं को भी पूरा करना होगा.

आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
अधिकतम आयु: 28 वर्ष
आयु की गणना: 01 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी.
आरक्षण के अनुसार छूट
ओबीसी: 3 वर्ष
एससी/एसटी: 5 वर्ष
दिव्यांग उम्मीदवार: 10 वर्ष
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

भर्ती दो चरणों में आयोजित की जाएगी
1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
कुल प्रश्न: 100
कुल अंक: 100
समय: 1 घंटा
विषय: अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग.
गलत उत्तर देने पर एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे.
2. मुख्य परीक्षा (Mains)
निम्न विषय शामिल होंगे
सामान्य एवं वित्तीय जागरूकता
सामान्य अंग्रेजी
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
रीजनिंग
कंप्यूटर.
मुख्य परीक्षा में 190 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके कुल अंक 200 होंगे
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/EWS: 750 रुपये
एससी/एसटी/दिव्यांग: शुल्क नहीं
आवेदन कैसे करें?
SBI की आधिकारिक वेबसाइट खोलें.
Careers सेक्शन में जाएं.
SBI Clerk Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म भरें.
दस्तावेज अपलोड करें.
शुल्क जमा करें (यदि लागू हो).
फॉर्म सबमिट कर प्रिंट सुरक्षित रखें.
युवाओं के लिए बड़ा अवसर
बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती एक महत्वपूर्ण मौका मानी जा रही है. स्नातक पास अभ्यर्थी समय रहते आवेदन कर परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं.
ALSO READ: जमशेदपुर: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया मदरहुड मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन

