Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया मदरहुड मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन

Jamshedpur: शहर में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत मदरहुड मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (MMSH) का शुक्रवार को...

जमशेदपुर
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

Jamshedpur: शहर में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत मदरहुड मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (MMSH) का शुक्रवार को भव्य उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया. इस अवसर पर NIT जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार और MGM अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बलराम झा उपस्थित रहे.

विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं

अस्पताल में अत्याधुनिक तकनीक, आधुनिक उपकरण और अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध हैं. इसका उद्देश्य मरीजों को एक ही छत के नीचे गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद इलाज प्रदान करना है.

बेहतर इलाज का संकल्प

चिकित्सा निदेशक डॉ. प्रिया वर्मा ने कहा कि अस्पताल उत्कृष्ट उपचार और मानवीय सेवा के संकल्प के साथ कार्य करेगा. वहीं पार्टनर शांति मिश्रा ने कहा कि अब क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग और नागरिक मौजूद रहे.

ALSO READ: हजारीबाग: रेल सप्ताह समारोह में धनबाद मंडल की बड़ी जीत, मिली ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *