Bokaro: वित्तीय वर्ष 2025-26 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) के अंतर्गत उत्कृष्ट वित्तीय प्रबंधन एवं महत्वपूर्ण मानदंडों पर सराहनीय प्रदर्शन के लिए बोकारो जिले को राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है. इस उपलब्धि पर ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा जिले के वरीय लेखा पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.
उपायुक्त ने टीम को दी बधाई
इस उपलब्धि पर शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने उप विकास आयुक्त (DDC) शताब्दी मजूमदार एवं वरीय लेखा पदाधिकारी पंकज कुमार दुबे को बधाई दी. कहा कि यह सम्मान पूरे जिले के लिए गौरव की बात है. उन्होंने आगे भी इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने की बात कही. जानकारी हो कि जिले को लगातार दूसरे वर्ष मनरेगा में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर सम्मानित किया गया है.

ALSO READ: SBI Clerk Recruitment 2026: SBI में 1538 क्लर्क पदों पर भर्ती शुरू, आज से करें आवेदन


