Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर में बहेगी भक्ति की गंगा, स्वामी मुकुंद कृष्ण जी महाराज की भागवत कथा की तैयारी तेज

Chakradharpur: श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह आयोजन समिति, चक्रधरपुर (कोल्हान प्रमंडल) की ओर से आगामी धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई...

Chakradharpur:  श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह आयोजन समिति, चक्रधरपुर (कोल्हान प्रमंडल) की ओर से आगामी धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इसी क्रम में 9 अगस्त 2026 (रविवार) को नगर पालिका विवाह भवन, चक्रधरपुर में समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे किया जाएगा. समिति ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और भागवत प्रेमियों से समय पर पहुंचकर बैठक में शामिल होने की अपील की है.

स्वामी मुकुंद कृष्ण जी महाराज करेंगे कथा वाचन

समिति के अध्यक्ष प्रो. डॉ. नागेश्वर प्रधान ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए प्रसिद्ध कथावाचक स्वामी मुकुंद कृष्ण जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि स्वामी मुकुंद कृष्ण जी महाराज देश के प्रमुख आध्यात्मिक संतों और कथावाचकों में शामिल हैं. वे श्रीमद्भागवत कथा, रामकथा और अपने आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से सनातन धर्म और भक्ति भावना का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं.

बैठक में तय होगी आयोजन की रणनीति

आवश्यक बैठक में श्रीमद्भागवत कथा आयोजन की विस्तृत रूपरेखा, तैयारियों, व्यवस्थाओं और अलग-अलग जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की जाएगी.समिति ने सभी श्रद्धालुओं और भागवत प्रेमियों से अपील की है कि वे बैठक में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दें.

ALSO READ: CM हेमंत सोरेन को ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी राखी, सुख-शांति और समृद्धि की दी शुभकामनाएं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *