Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: DDC असीम किस्पोट्टा ने किया आधुनिक हैचरी सेंटर का उद्घाटन, हर चक्र में तैयार होंगे 1000 चूजे

Jamtara: ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में फतेहपुर प्रखंड में महत्वपूर्ण पहल...

आधुनिक हैचरी सेंटर का उद्घाटन करते DDC व अन्य

Jamtara: ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में फतेहपुर प्रखंड में महत्वपूर्ण पहल की गई है. JSLPS के BMMU फतेहपुर अंतर्गत आजीविका संसाधन केंद्र में बनारनाचा संकुल द्वारा संचालित 1000 अंडा क्षमता वाली आधुनिक हैचरी (एग इन्क्यूबेटर) सेंटर का उद्घाटन उप विकास आयुक्त (DDC) असीम किस्पोट्टा ने किया. कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि परेश यादव भी मौजूद रहे.

वैज्ञानिक तरीके से मुर्गी एवं बत्तख पालन को बढ़ावा देने की योजना

आधुनिक हैचरी सेंटर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में वैज्ञानिक तरीके से मुर्गी एवं बत्तख पालन को बढ़ावा देने की योजना है. यहां अंडों की हैचिंग के लिए 21 दिनों का चक्र अपनाया जाएगा. शुरुआती 18 दिनों तक अंडों को सेटर मशीन में रखा जाएगा, जबकि अंतिम तीन दिनों में हैचर मशीन के माध्यम से चूजे तैयार किए जाएंगे. प्रत्येक चक्र में करीब 1000 चूजे तैयार किए जाएंगे. तैयार चूजों को अगले 21 दिनों तक हार्डनिंग सेंटर में वैज्ञानिक पद्धति से देखभाल कर विकसित किया जाएगा. इसके बाद स्वस्थ चूजों का वितरण स्थानीय पशुपालकों के बीच किया जाएगा. इससे ग्रामीण पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण चूजे उपलब्ध होंगे और उन्हें बाहर से चूजे खरीदने पर होने वाले अतिरिक्त खर्च से राहत मिलेगी. साथ ही कुक्कुट पालन के माध्यम से ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी.

नर्सरी एवं डेमो प्लॉट का DDC ने किया निरीक्षण

उद्घाटन के बाद DDC असीम किस्पोट्टा ने आजीविका संसाधन केंद्र परिसर में स्थित नर्सरी एवं डेमो प्लॉट का निरीक्षण किया. उन्होंने विभिन्न कृषि प्रदर्शन इकाइयों और पौधों का अवलोकन करते हुए केंद्र की गतिविधियों की जानकारी ली. उन्होंने आजीविका संवर्धन से जुड़ी गतिविधियों की सराहना करते हुए इनके बेहतर विस्तार के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए. वहीं, कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की पहल से ग्रामीण क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के नए अवसर विकसित होंगे तथा सखी मंडल की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भी मदद मिलेगी.

मौके पर ये रहे उपस्थित

मौके पर BCC अध्यक्ष जलालुद्दीन अंसारी, पंचायत सचिव दुःखाहरण मंडल, फतेहपुर BDO, JSLPS के DPM राहुल रंजन, BPM परीक्षित कर्मकार, गणेश महतो, MD शफीक अंसारी, DM (FI) लाल बिहारी गुप्ता, BPO सुभाष रविदास समेत JSLPS की टीम मौजूद रही. इसके अलावा चारों संकुलों की सखी मंडल दीदियां, खेरवाल उड़नावब उत्पादक कंपनी लिमिटेड (FPO) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, CLF पदाधिकारी, केंद्र संचालिका सुरुबाली दीदी, सक्षम केंद्र की राधा एवं सिमरन दीदी, जेंडर सेंटर की प्रियंका एवं प्रिया डे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.

कार्यक्रम का समापन लाभुकों के साथ संवाद और ग्रामीण आजीविका को और अधिक सशक्त बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ.

यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की मांगों पर झारखंड सरकार गंभीर, आज मोरहाबादी में होगी दूसरे दौर की वार्ता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *