Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

लोहरदगा में सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन की मिलेगी सुविधा

Lohardaga: जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाया जाएगा. शिविर में पात्र लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम...

Special camps
Special camps at all polling stations in Lohardaga (AI IMAGE)

Lohardaga: जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाया जाएगा. शिविर में पात्र लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम या अन्य जानकारी में सुधार कराने और मतदान केंद्र बदलने की सुविधा मिलेगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से शिविर में पहुंचकर इसका लाभ लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है.

फॉर्म-6 से जुड़वाएं नाम

फॉर्म-6 के जरिए ऐसे भारतीय नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं, जिनकी उम्र 01 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष या उससे अधिक हो जाएगी और जो संबंधित क्षेत्र के सामान्य निवासी हैं. फॉर्म-8 के माध्यम से मतदाता अपने नाम, पते या अन्य विवरण में जरूरी सुधार करा सकते हैं. इसके अलावा मतदान केंद्र बदलने के लिए भी आवेदन किया जा सकता है. यदि परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं, तो उन्हें एक ही नजदीकी मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराने के लिए भी आवेदन किया जा सकता है.

BLO करेंगे मदद

शिविर के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे. वे मतदाताओं को आवेदन भरने और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देंगे. पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.

ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन

जिन लोगों के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचना संभव नहीं है, वे ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए ECINET App या voters.eci.gov.in पोर्टल का इस्तेमाल किया जा सकता है. किसी भी तरह की जानकारी या सहायता के लिए मतदाता निर्वाचन आयोग की हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क कर सकते हैं. जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाकर मतदाता सूची को सही और अपडेट रखने में सहयोग करें.

ALSO READ: झारखंड मौसम अपडेट: आज से भारी बारिश, 13 जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *