Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

JPSC-JSSC आंदोलन: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में AISA ने लगाया अलग टेंट

Ranchi: रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. आंदोलन...

JPSC-JSSC agitation: AISA sets up a separate tent at Jaipal Singh Munda Stadium

Ranchi: रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. आंदोलन के बीच अब अखिल भारतीय छात्र संघ (AISA) ने भी स्टेडियम में अपना अलग टेंट लगा दिया है. इससे प्रदर्शन स्थल पर गतिविधियां और तेज हो गई हैं. हालांकि, AISA ने स्पष्ट किया है कि अलग टेंट लगाने का मतलब आंदोलन से अलग होना नहीं है. संगठन का कहना है कि उसकी मांगें और समर्थन पूरे छात्र आंदोलन के साथ हैं. AISA के प्रदेश सचिव त्रिलोकी नाथ ने कहा कि संगठन ने अपनी गतिविधियों के लिए अलग टेंट जरूर लगाया है, लेकिन इसका उद्देश्य आंदोलन को कमजोर करना नहीं है. उन्होंने कहा कि सभी छात्र संगठनों का मुख्य मुद्दा JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच और छात्रों के हितों की रक्षा करना है.

यह भी पढ़ें: बदल गए मैदान, पर जज्बा नहीं, राजनीतिक अंडर करंट भी किया जा रहा है महसूस

JPSC-JSSC agitation: AISA sets up a separate tent at Jaipal Singh Munda Stadium

पहले से दो हिस्सों में चल रहा था प्रदर्शन

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा छात्र आंदोलन पहले से ही दो अलग-अलग समूहों में नजर आ रहा था. एक तरफ बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो के समर्थक और उनसे जुड़े लोग अलग तरीके से आंदोलन कर रहे हैं. अब AISA के लिए अलग टेंट लगाए जाने के बाद प्रदर्शन स्थल पर एक और संगठन की मौजूदगी दिखाई देने लगी है. हालांकि, AISA का कहना है कि टेंट अलग होने के बावजूद आंदोलन का उद्देश्य एक ही है.

JPSC-JSSC agitation: AISA sets up a separate tent at Jaipal Singh Munda Stadium

JPSC-JSSC agitation: AISA sets up a separate tent at Jaipal Singh Munda Stadium

JPSC-JSSC agitation: AISA sets up a separate tent at Jaipal Singh Munda Stadium

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *